जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव स्थित पइन में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक महदीपुर गांव निवासी इतवार बिंद 50 वर्ष बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार इतवार बिंद गुरुवार की देर शाम खेत पर टहलने के लिए निकला था। लेकिन रात तक वह अपने घर नहीं लौटा। घर पर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन करना प्रारंभ कर दिया लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद रात में कोई अता-पता नहीं चला। सुबह में ग्रामीण जब पइन की ओर जा रहे थे तो देखा कि एक शव उपलाया हुआ है। जिसके बाद गांव के लोगों को जानकारी दी गांव के लोग पहुंचे और शव को पइन से बाहर निकाला। शव की पहचान महदीपुर गांव निवासी इतवार बिंद के रूप में की गयी। बाद में इसकी सूचना शकूराबाद थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को प...