बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- बिहारशरीफ। अस्थावां बाजार में पइन पर अतिक्रमण कर निर्माण करने पर दो लोगों पर स्थानीय थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दो लोगों के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामलें की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...