कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि सतीश महाना ने संस्मरण ग्रंथ का लोकार्पण किया। कहा कि पंडित शिव बालक द्विवेदी ने अपने ज्ञान, साधना और समर्पण से न केवल विद्या जगत को आलोकित किया बल्कि अपनी सरलता और विनम्रता से समाज को भी प्रेरित किया। डीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर में शनिवार को आचार्य डॉ. शिव बालक द्विवेदी के संस्मरण ग्रंथ का लोकार्पण एवं संस्कृत संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि आचार्य जी जीवंत परंपरा के वाहक थे। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि द्विवेदी जी का व्यक्तित्व और कृतित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रो. राम सुमेर यादव ने भी विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा, प्रो.प्रीति राठौर ने भी विचार व्यक्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.