देवरिया, फरवरी 17 -- भागलपुर। पूर्वांचल के दिग्गज नेता पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र ने (दुर्गा बाबा) बैंक के कैशियर से लेकर मंत्री तक सफर तय किया। सलेमपुर विधान सभा सीट से 1980 में उन्होंने जनसंघ का खाता खोला और एक अलग पहचान बनाई। जबकि कल्याण सिंह की सरकार में 54 विधायकों की उन्होंने परेड कराई तो यूपी की राजनीति में हलचल मच गई। गरीब व मजलूमों की लड़ाई को लेकर हमेशा मुखर रहे दुर्गा 17 फरवरी 2014 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिए। 31 अक्टूबर 1942 को देवरिया जिले के बकुची मिश्र गांव में मां गुंजेश्वरी देवी व पिता पंडित कमला प्रसाद मिश्र के घर दुर्गा प्रसाद मिश्र का जन्म हुआ। पढ़ाई करने के बाद वह कोआपरेटिव बैक सलेमपुर की शाखा बतौर कैशियर तैनात हुए। उनके जेहन में गरीबों की सेवा करना, समाज सेवा करना और गरीब-मजलूमों को न्याय दिलाने था। इसल...