जौनपुर, फरवरी 18 -- जौनपुर, संवाददाता। सात मार्च से शुरू होने वाले भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि पूर्व सांसद डॉ. के पी सिंह मुख्य अतिथि रहे। जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और सहप्रभारी के साथ तीन सदस्यीय प्रशिक्षक टोली और प्रत्येक मंडल से एक महामंत्री और एक महिला अधिकारी ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षित सदस्य अपने-अपने मंडल में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। विश्व के सबसे बड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम में देहरादून से आई प्रशिक्षण टोली ने पीपीटी के माध्यम से पूरे दिन मार्गदर्शन दिया। डॉ. केपी सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनावी दृष्टि से नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.