एटा, नवम्बर 8 -- विकासखंड अलीगंज के गांव बंदनगर में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय पाल शाक्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान करन सिंह, महिलाओं ने गो पूजन कर किया। महिलाओं ने गोमाता की सुरक्षा के प्रति जागरूकता दर्शाते हुए गाय को रेडियम कॉलर पहनाया। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अलीगंज डॉ. रविकांत ने पशुपालकों को सर्दियों में पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार और सामान्य रखरखाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. गौरव गंगवार ने सरकार की सहभागिता योजना, पराली के बदले गोबर खाद निर्माण एवं पशुधन बीमा योजना के बारे में बताया। डॉ. गौरव तेवतिया ने पशुओं में होने वाली बांझपन की समस्या के कारणों व उसके उपचार की जानकारी दी। कुल 672 पशुओं का पंजीकरण किया गया, जिनमें बड़े पशु 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.