देवरिया, नवम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 136वीं जयंती शुक्रवार को टाउन हाल परिसर में कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्थापित पं. नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हे नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू की जयंती देश में बाल दिवस के रूप में भी मनाई जाती हैं। पं. जवाहरलाल नेहरू की विरासत एक शाश्वत प्रकाश स्तंभ की तरह है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को मजबूती दी, सामाजिक समानता के लिए नीतियां बनाई और भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम उठाए। उनके कार्यों ने आधुनिक भारत को एक मजबूत और विकसित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.