वाराणसी, सितम्बर 19 -- वाराणसी, हिटी। उपशास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र के सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बीएचयू अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए है। पं. छन्नूलाल मिश्र की पुत्री डॉ. नम्रता मिश्रा ने बताया कि पिताजी की सेहत में बहुत धीमी गति से हो रहे सुधार से चिकित्सकों का दल भी उत्साहित है। हालांकि अब भी वह किसी को पहचान नहीं रहे हैं। 24 घंटे में तीन-चार बार ऐसा होता है जब वह आवाज देने पर आंखें खोल देते हैं। लगता है कि वह कुछ कहने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बोल नहीं पाते। ज्यादातर समय वह अचेतन अवस्था में ही रह रहे हैं। 89 वर्षीय पं. मिश्र पांच दिन पहले गंभीर अवस्था में भर्ती किए गए थे। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि वह ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.