सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- सुलतानपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रवादी नेता पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा जनपद के सभी बूथों पर मनाएंगी। भाजपा द्वारा अपराह्न 2 बजे जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के बाद वह जीएसटी रिफार्म को लेकर सुपर मार्केट के आस-पास स्थित दुकानदार व लोगों से संपर्क व संवाद करेंगी। यह जानकारी मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.