पाकुड़, नवम्बर 30 -- प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार शाम को पंचायत सचिव तथा रोजगार सेवक की एक दिवसीय प्रशिक्षण के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम सप्तम लघु सिंचाई गणना के तहत पंचायत सचिव तथा रोजगार सेवकों को सप्तम लघु सिंचाई गणना के कनीय अभियंता सह प्रशिक्षक राजा बाबू एवं अश्विनी कुमार ने कूप, डोभा, चेकडैम, तालाब आदि का ऐप के माध्यम से जलस्तर कैप्चर करने के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद प्रखंड प्रशिक्षण केंद्र में बीपीओ रिजवान फारुकी की अध्यक्षता में पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से मनरेगा योजना के तहत लेबर डिमांड, मानव दिवस सृजन, मजदूरों का ई-केवाईसी, बिरसा हरित ग्राम योजना की बारी-बारी से समीक्षा की गई। खराब प्रदर्शन रहने वाले ...