बोकारो, फरवरी 2 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा पंचायत समिति की बैठक के लिए प्रखंड के पांच मुखियाओं का चयन शनिवार को लाटरी से किया गया। जिसमें रांगामाटी पूर्वी की मुखिया अनिता कुमारी, दुगदा उत्तरी के मुखिया चंदन कुमार सिंह, दुगदा पश्चिमी की रेणु देवी, तेलो मध्य के युगल महतो तथा तरंगा के मुखिया प्रवीण पांडेय शामिल हैं। लाटरी में प्रखंड के कुल 13 मुखियाओं के नाम शामिल थे। 10 मुखिया पिछले दो साल में बैठक के लिए चयनित हो चुके हैं जिसकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है। बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने बताया कि चयनित मुखिया 31 दिसंबर 25 तक पंचायत समिति की होने वाली बैठक में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...