बक्सर, फरवरी 14 -- पेज-05 के लिए सिमरी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड प्रमुख सुशील देवी कि अध्यक्षता में पंचायत समिति कि बैठक हुई। इस दौरान सदस्यों ने आंगनबाड़ी में व्याप्त गड़बड़ी को लेकर जमकर हंगामा किया। बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष सह डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुंवर ने कहा कि प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में घोर लापरवाही बरती जा रही है। सेविकाओं कि ओर से बच्चों के बीच समय पर पौष्टिक आहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। हद तो तब होती हैं जब इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को दी जाती है। परंतु कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इससे स्पष्ट होता हैं कि आंगनबाड़ी में व्याप्त अनियमितता में विभागीय अधिकारियों का भी मौन समर्थन है। वहीं बैठक में केशोपुर पंचायत के बीडीसी प्रमोद मिश्...