संभल, मई 30 -- रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पंवासा ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और उपस्थित महिलाओं को सशक्त बनने का आवाहन किया। ब्लाक प्रमुख प्रेम कुमारी के पति ह्देश यादव ने उपस्थित महिलाओं से देश सेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पाल समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष कैला देवी जुगल किशोर यादव, मंडल अध्यक्ष गंगाराम सैनी, सुखवीर पाल, चेतन चौधरी, डॉ. महेश प्रजापति, हरद्वारी लाल सैनी, राजकुमार सिंह राठौड़, रिंकू राघव, संतोष यादव, राहुल यादव, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.