सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के अमाना पंचायत स्थित सरेह में बने एक पंप सेट के झोपड़ी से बुधवार को एक किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका अंजू कुमारी (उम्र लगभग 15 वर्ष) अमाना गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी नीरस राय की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह किशोरी ने घर का कामकाज करने के बाद अपने पिता को भोजन कराया। इसके बाद वह अपने छोटे भाई के साथ चौड़ स्थित खेत में राख डालने गई थी। कुछ देर बाद उसका छोटा भाई रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी कि उसकी बहन को कोई मार रहा है। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि किशोरी झोपड़ीनुमा घर के भीतर बरेरी से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। यह दृश्य देख परिजन शोर मचाने लगे। जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। मृतका के पिता नीरस राय...