वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने नालों पर अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को भी अभियान चलाया। रथयात्रा से मोतीझील, महमूरगंज तक तथा रामनगर जोनल कार्यालय से पीएसी मैदान तक अवैध कब्जे हटाए गए। कुछ जगहों पर विरोध भी हुआ लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से सब शांत हो गए। महमूरगंज में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के डीलर ने नाले पर पत्थर बिछाया था। जिसे बुलडोजर ने हटाया गया। नगर निगम पेट्रोल पंप संचालक से कार्यवाही के खर्च के रूप में 1.18 लाख रुपये वसूलेगा। पेट्रोल पंप संचालक को नोटिस दे दिया गया है। संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र एवं सहायक नगर आयुक्त मृत्युजंय नारायण मिश्र के नेतृत्व में रथयात्रा चौराहे से अभियान शुरू किया गया। कई स्थानों पर नालों पर एवं सड़क किनारे गुमटियों को रखकर अतिक्रमण किया गया था। रामनगर के जोनल अधिकारी इन्द्रविजय ...