धनबाद, फरवरी 21 -- बरोरा, प्रतिनिधि। मुराइडीह श्रमिक कॉलोनी के उपर साइड में स्थित पानी टंकी नंबर दो के पंप रुम की छत्त का प्लास्टर शुक्रवार की सुबह 10 बजे के लगभग अचानक भर-भराकर गिर गया। इस घटना में पानी टंकी में कार्यरत कर्मी रासमनी कुमारी समेत अन्य कर्मी बाल-बाल बच गए। कर्मी पंप रुम से तेजी से भागकर अपने आपको चोटिल होने से बचाया। विभाग के टेक्निकल फोरमेन रतन महतो ने बताया कि इस तरह की घटना पहले भी यहां कई बार घट चुकी है। पंप रुम, रेस्ट सेंटर के साथ पानी टंकी परिसर में स्थित भवन की स्थिति कॉफी जर्जर हो गया है। भवन की मरम्मती एवं पानी टंकी परिसर के भीतर शौचालय निर्माण के लिए स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन को कई बार आवेदन दिया गया है । लेकिन प्रबंधन द्वारा इस मामले में आज तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है। फोरमैन रतन महतो के अनुसार इस पानी टंकी...