प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- कुंडा, संवाददाता। पेट्रोल पंप के मैनेजर पर कई बार में चेक के जरिए 19 लाख एक हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे कृष्णाराम विसहिया गांव निवासी मुनेश मिश्रा ने न्यायालय में वाद दायर किया। वह नारायण किसान सेवा केंद्र का प्रोपाइटर है जिसमें पेट्रोल पंप का संचालन होता है। उसके इस फर्म का खाता बैंक आफ बड़ौदा कुंडा में है। कोतवाली स्थित राम बाग चौंसा स्थित उसके पेट्रोल पंप पर अविनाश तिवारी निवासी भोरा का पुरवा बिसहिया मैनेजर के रुप में सेवारत हैं। वार्षिक लेखा जोखा के लिए बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया तो उसको जानकारी हुई। मैनेजर ने कई बार चेक के जरिए 19 लाख एक हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी, लेक...