देवघर, जून 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। पिछले पांच वर्षों से ईपीएफ की राशि जमा नहीं होने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए नगर निगम के 80 पंप चालकों की समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को नगर निगम प्रशासन के साथ वार्ता हुई। सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार से हुई इस वार्ता को पंप चालकों ने सकारात्मक और संतोषजनक बताया। वार्ता के बाद पंप चालकों ने फिलहाल 25 जून तक के लिए अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। पंप चालकों ने बताया कि नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा वर्तमान में रांची में हैं। उनके लौटने के बाद 26 जून को पंप चालकों की नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ पुनः वार्ता होगी। पंप चालकों ने स्पष्ट किया है कि अगर 26 जून को होने वाली वार्ता में उनकी मांगों पर सहमति बनती है और समस्याओं का स्थायी समाधान किया जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.