गिरडीह, मार्च 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। जैन फिलिंग स्टेशन घुजाडीह में शुक्रवार को लूटपाट की नीयत से हमला कर पंप कर्मियों को घायल और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डुमरी थाना में पेट्रोल पंप के प्रबंधक निरंजन कुमार पांडेय की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई है। आवेदन में की गई शिकायत के अनुसार, 14 मार्च की सुबह 11:30 बजे जेएच 01 एपी 9099 नंबर के चार पहिया वाहन से चार युवक लोकनाथ कुमार साव, मदन कुमार साव, प्रमोद कुमार साव और रीतलाल कुमार साव अपने पांच अन्य साथियों के साथ पंप पर पहुंचे और पंप कर्मी चुनुचंद महतो से झगड़ा करने लगे। फिर कैश काउंटर की ओर बढ़ने लगे। विरोध करने पर ईंट, पत्थर और रड से हमला कर दिया गया। नोजल मशीन के डिस्प्ले का शीशा तोड़ दिया। कहा कि हमले में चुनुचंद गंभीर रूप से घायल हो गये। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.