लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- भीखमपुर, संवाददाता। मितौली क्षेत्र के गांव अमानतपुर में सिंचाई कर रहे पंपिग सेट के चक्के में साड़ी फंसने से अधेड़ महिला गंभीर घायल हो गई। गंभीर हालत में परिजन इलाज को जिला अस्पताल ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव अमानतपुर के पश्चिम में शनिवार दोपहर 12 बजे गेहूं की सिंचाई को मिश्रीलाल पंपिंग सेट चला रहे थे। छोटे भाई मृतक जसकरण की 50 वर्षीय पत्नी जयदेवी पंपिग सेट की वापसी पाइप से लहसुन की सिंचाई करने पहुंची थी। पाइप संभालते ही पंपिंग सेट के चक्के में साड़ी फंसने से वह गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र हैं, जिसमें बड़े पुत्र विजय की शादी हो ...