बरेली, फरवरी 23 -- क्योलड़िया। एक ग्रामीण के घर के सामने खड़े पंपिग सेट चोरी कर ले जा रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की रिपोर्ट थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई गई है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के नकटी नरायनपुर गांव के अमित कुमार का पंपिंग सेट उनके घर के सामने खड़ा था। रविवार रात चोर उसे चुरा कर ले जा रहे थे। गांव के नबी हसन ने पंपिंग सेट को चोरी होते देख शोर मचा दिया। जिसपर ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी की। ग्रामीणों को आता देख चोर नकटी नरायनपुर गांव के ईंट भट्ठे के पास पंपिंग सेट छोड़कर भाग गए, लेकिन ग्रामीण उसका पीछा करते रहे। कुछ दूर पीछा करने के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। जिसने ग्रामीणों को अपना नाम जयपाल पुत्र धर्मपाल निवासी बिहारीपुर पीतमराम बताया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.