जौनपुर, फरवरी 9 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के किरतापुर बरना गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात मनबढ़ों ने एक किसान के पंपिंग सेट पर जमकर पथराव करते हुए तोड़फोड़ की। हमलावरों ने पंपिंग सेट पर लगा टीनशेड तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही परिसर में लगे अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की। बताया गया कि सरैया गांव निवासी प्रभात राय की कृषि भूमि किरतापुर बरना गांव के पास भी है। वहां उनका पंपिंग सेट लगा है। रोज की तरह शनिवार की शाम खेत का काम निपटाकर वे घर चले गए थे। देर रात अराजक तत्वों ने पंपिंग सेट पर पथराव किया, करकट तोड़ा, पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए घेरे की ईंटों को गिरा दिए। दीवार में लगे दो एलईडी बल्ब और उनके होल्डर तोड़ दिए। इसके अलावा बाहर रखे फावड़ा, कुदाल और दो सिंचाई की...