मधेपुरा, मार्च 23 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड के भतरंधा परमानपुर पंचायत के परमानपुर वार्ड 15 के किसानों के सामने खेती-किसानी के लिए बिजली का संकट पैदा हो गया है। यहां सैकड़ों किसानों की खेतों तक जिस पोल से बिजली की सप्लाई की जाती है उसमें लगे बिजली के तार चोरों ने एक सप्ताह पहले काटकर गायब कर दिया। चोर ने हाइटेंशन तार 11 हजार के साथ साथ एलटी तार भी बिजली के पोल से काटकर चुरा ले गए। शिकायत के बाद भी किसानों की शिकायत का निराकरण नहीं किया जा रहा है। रबी सीजन में बिजली के अभाव में किसानों का खेती-किसानी से जुड़ा कार्य प्रभावित हो गया है। किसानों का कहना है कि जिस पोल से बिजली के तार चोरी किए गए वहां से दर्जनों किसानों का बिजली कनेक्शन सीधे जुड़ा है। जबकि दर्जनों किसान कनेक्शन लेकर यहां से सिंचाई कार्य करते हैं। किसानों को चिंता सता रही है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.