कटिहार, दिसम्बर 18 -- फलका, एक संवाददाता फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से पंद्रह लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर व दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली कि कालीनगर गांव में एक व्यक्ति शराब का बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर ने भागने की कोशिश की। आरोपी को खदेड़कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी रामलाल मुखिया कालीनगर निवासी है। तलाशी के क्रम में उसके पास से 15 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। इसी दौरान गिरयामा चौक से दो लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...