आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। सारस पक्षी की संख्या और उसके प्राकृतिक आवास की स्थिति का पता लगाने के लिए आजमगढ़ वन विभाग 15 और 16 दिसंबर को शीतकालीन सारस गणना कराएगा। गणना की तैयारियां विभाग ने शुरू कर दी हैं। प्रत्येक रेंज से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसकी सूची विभाग की तरफ से तैयार की जा रही है। वन विभाग द्वारा हर वर्ष दो बार ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन सारस गणना करायी जाती है। जिससे इस दुर्लभ और खूबसूरत पक्षी के संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। इस बार की गणना भी दो दिन तक सुबह सात बजे से नौ बजे और शाम तीन से पांच बजे के बीच की जाएगी। प्रत्येक गणना स्थल का जीपीएस रीडिंग (अक्षांश और देशान्तर) दर्ज करना अनिवार्य होगा। कर्मचारी दलदली इलाकों, तालाबों और ऊंचे स्थानों से अवलोकन कर सारस की गिनती करेंगे और उनके फोटो भी लें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.