रुद्रपुर, फरवरी 15 -- पंतनगर, संवाददाता। फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और सर्जिकल सिरिंज जैसे प्लास्टिक उत्पादों को बार-बार स्टरलाइज करने की समस्या अब कम होगी। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. एमजीएच. जैदी और डॉ. रीता गोयल ने एंटी बैक्टीरियल प्लास्टिक तकनीक विकसित की है। करीब 11 वर्षों के शोध के बाद तैयार इस तकनीक को शनिवार को बायोटेक कंसोर्शियम इंडिया लिमिटेड को हस्तांतरित किया गया। कुलपति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दोनों पक्षों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। डॉ. जैदी ने बताया कि यह तकनीक अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में होने वाले माइक्रोबियल संक्रमण को नियंत्रित करने में सहायक होगी। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि तकनीक में प्रयुक्त सामग्री मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है।...