नैनीताल, जुलाई 21 -- नैनीताल। मानसखंड मंदिर माला योजना के तहत नैनीताल की भोटिया मार्केट को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना है। इस क्रम में लोक निर्माण विभाग की ओर से पंत पार्क में नए सिरे से तैयार की गई दुकानों को व्यापारियों को हस्तांतरित कर दिया गया है। सोमवार से व्यापारियों ने अपने-अपने दुकानों में इंटीरियरिंग का कार्य शुरू कर दिया है। भोटिया मार्केट की दुकान संचालिका पिंकी भोटिया ने बताया कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों के आंतरिक सज्जा का कार्य करवा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द नई दुकानों में शिफ्ट किया जा सके। व्यापारियों का कहना है कि इंटीरियरिंग कार्य पूरा होते ही वे अपने व्यवसाय को नई दुकानों में स्थानांतरित कर देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.