बदायूं, मार्च 23 -- राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12 तक के 50 छात्र-छात्राओं को पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के लिये भेजा गया। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों का दल 26 मार्च तक पंतनगर में रहकर विश्वविद्यालय की विभिन्न फैकल्टीज में भ्रमण कर अध्ययन करेगा। जिला समन्वयक चंद्रभान, विजिट प्रभारी शिवम भारद्धाज, सह प्रभारी गिरिजेश कुमार, कलविंदर कौर, नेहा भाष्कर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.