रुद्रपुर, जनवरी 10 -- पंतनगर। शनिवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के स्टेडियम में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ऑल इंडिया खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पीएनबी की कुमाऊं रेंज की विभिन्न शाखाओं से आए कर्मचारियों व अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख (हल्द्वानी सर्किल) सिद्धार्थ अधिकारी एवं सहायक महाप्रबंधक संजीव पुरोहित ने किया। यहां उप-मंडल प्रमुख सहित बैंक के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बताया कि इस ऑल इंडिया प्रतियोगिता का अगला चरण आगामी जनवरी के अंत अथवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.