रुद्रपुर, फरवरी 21 -- पंतनगर संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में 13-16 मार्च तक 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय मेले का उद्घाटन 13 मार्च को होगा। मेले में देशभर के किसान, वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी और कृषि उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे। निदेशक प्रसार डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि मेले के दौरान अनुसंधान केंद्रों पर विभिन्न फसलों की नवीनतम किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही खरीफ फसलों के उन्नत बीज, मिनी किट, सब्जी, फल, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की बिक्री भी की जाएगी। मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत कृषि तकनीकों एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी को विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। विवि प्रकाशनों की रियायती दरों पर बिक्री तथा मत्स्य अं...