रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- पंतनगर। गांधी पार्क पंतनगर में रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने कहा कि आज उत्तराखंड को उक्रांद और युवा शक्ति की जरूरत है। युवाओं में उक्रांद के प्रति लगातार रुझान बढ़ रहा है। बैठक में किच्छा और जवाहरनगर क्षेत्र के कई युवाओं ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। विचार-विमर्श के बाद कमल कर्नाटक को पंतनगर-जवाहरनगर का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय दलों की मजबूती पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...