रुद्रपुर, नवम्बर 18 -- पंतनगर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की ओर से मंगलवार को अटल उत्कृष्ट बालिका इंटर कॉलेज में बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा रोकथाम विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने की। यहां चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल मोहम्मद मिराज, प्रधानाचार्य शाहिस्ता जमाल अंसारी, पैनल अधिवक्ता विक्रम सिंह, राकेश सुखीजा, पोक्सो यूनिट पंतनगर उप निरीक्षक नीलम मेहता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...