रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- पंतनगर। हिमालय बचाओ अभियान के तहत सोमवार को बाल निलयम स्कूल, पंतनगर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर 780 छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर हिमालय की जैव विविधता, पर्यावरण और प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रधानाचार्य डॉ. मंजू जोशी ने की। उन्होंने बच्चों को हिमालय की महत्ता बताते हुए कहा कि हिमालय न केवल भारत की भौगोलिक पहचान है, बल्कि यह करोड़ों लोगों के जीवन का आधार है। यहां की बर्फीली चोटियों से निकलने वाली नदियां मैदानों को जीवन देती हैं और जैव विविधता को सुरक्षित रखती हैं। यहां शिक्षिकाएं कंचन आर्य और जया जोशी समेत अन्य अध्यापिकाएं भी मौजूद रहे। डॉक्टर मंजू जोशी ने कहा कि हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा चलाया जा रहा हिमालय बचाओ अभियान सराहनीय पहल है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.