रुद्रपुर, अगस्त 26 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। ग्वालियर में आयोजित 64वीं अखिल भारतीय गेहूं व जौ शोधकर्ताओं की वार्षिक गोष्ठी में विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक टीम को यह सम्मान प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जौ की नई किस्म पंत जौ 1106 (यूपीबी 1106) विकसित की है। इसके लिए उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई। कार्यक्रम में भारत सरकार के कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को प्रतीक चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यहां मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री अदेल सिंह कंसाना और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट भी मौजूद रहे। सम्मानित होने वाले वैज्ञानिकों में डॉ. जय प्रकाश जायसवाल, डॉ. स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.