मधुबनी, दिसम्बर 31 -- पंडौल,। राजस्थान से गुमशुदा बालक की सकुशल बरामदगी के बाद सकरी पुलिस टीम की चारों ओर सराहना हो रही है। इस उल्लेखनीय सफलता पर डीएसपी ने सकरी थाना की टीम को बधाई दी है। अतिरिक्त थानाध्यक्ष दीपु कुमार के नेतृत्व में गठित समर्पित पुलिस टीम ने एक अत्यंत जटिल मामले को सुलझाते हुए बालक को राजस्थान के एक पॉश इलाके से सुरक्षित बरामद किया। डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि यह मामला 'केस डिटेक्शन' और 'तकनीकी जांच' का बेमिसाल उदाहरण बनकर सामने आया है। पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए सकरी रेलवे स्टेशन से लेकर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन तक के मार्ग में लगे 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। इसके माध्यम से बालक की आवाजाही और यात्रा मार्ग की सटीक पहचान की गई, जिससे आगे की जांच को दिशा मिली। यूट्यूबर बनने का सपना: गुमशुदा बालक...