धनबाद, मार्च 17 -- बरवाअड्डा। बरवाअड्डा थाना अंतर्गत जीटी रोड पंडुकी के समीप शनिवार देर रात खड़े ट्रक (जेएच 10एसी 4845) की चोरी हो गई। इस संबंध में रविवार को बरवाअड्डा थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर डीएसपी शंकर कामती ने कहा कि ट्रक मालिक फुसबंगला निवासी मुन्ना कुमार ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर ट्रक चोरी कर लेने की सूचना दी थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में चोरी का ट्रक बरामद कर लिया गया। बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में पुअनि रॉविंसन मुंडरी, सुनील पांडेय व पुलिस बल के जवान शामिल थे। सूचना मिली थी कि चोर ट्रक लेकर निरसा की ओर जा रहे हैं। बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने जीटी रोड से सटे सभी थाना को अलर्ट किया गया। निरसा खुदिया पुल के समीप जांच में ट्रक को आते देख पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.