गढ़वा, अगस्त 6 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण के गाड़ाखुर्द पंचायत के गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है। उससे खेतों में लगे धान का फसल सड़ने का डर किसानों को सताने लगा है। धान का फसल पंडी नदी के बाढ़ में तीन दिनों से डूबा हुआ है। स्थानीय किसानों ने बताया कि अगर बाढ़ का पानी जल्दी कम नहीं हुआ तो धान का फसल खेतों में सड़ जाएंगे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से खेतों में धान के सफल लगाए थे। पहले भी किसानों का धान का बिचड़ा सोन व पंडी नदी के आई बाढ़ के पानी में एक सप्ताह तक डूबा हुआ था। उस दौरान अधिसंख्य किसानों का बिचड़ा पानी में सड़ गया था। अब फिर से पंडी नदी का जलस्तर बढ़ने से रोपा हुआ धान का फसल डूब गया। गाड़ाखुर्द गांव के किसान अरुण दुबे, सीताराम दुबे, ललन द्विवेदी, पृथ्वीनाथ द्विवेदी के अलावा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.