पूर्णिया, मई 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के प्रसिद्ध पुरोहित पंडित सुनील झा अब इस दुनिया में नहीं रहे। इनके निधन पर मधुबनी के जय प्रकाश कॉलोनी स्थित उनके आवास पर अन्तिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। वह करीब 62 वर्ष के थे। मधुबनी महावीर स्थान, मधुबनी दुर्गा स्थान, चित्रगुप्त स्थान समेत विभिन्न मंदिरों से जुड़े हुए थे। उनके पिता स्वर्गीय बाल कृष्ण झा भी इस इलाके के जाने-माने पुरोहित थे। पंडित सुनील झा कुछ दिन पहले गंभीर रूप से बीमार हो गये थे। पटना में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा नेता प्रफुल्ल रंजन वर्मा उर्फ अन्नी, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गौतम वर्मा, अधिवक्ता कुमार दीपक वर्मा, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एन एन मिश्रा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रहीम अंसारी, अधिवक्ता बुद्ध ...