पीलीभीत, नवम्बर 13 -- पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में स्पिकमैके की ओर से अंतरराष्ट्रीय बांसुरीवादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना ने बांसुरी वादन कर बच्चों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा और प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने बांसुरी कलाकारों का स्वागत किया। पंडित राजेंद्र प्रसन्ना ने कार्यक्रम की शुरुआत राग शुद्ध सारंग से की। आलाप और जोड़ के बाद बड़ा ख्याल एवं छोटा ख्याल प्रस्तुत किया। सभी छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि के साथ पंडित जी का संगीतमय साथ दिया। कार्यक्रम के अंत में पंडित जी ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा गीत पर बांसुरी बजाई। सभी छात्रों ने पूरा गीत सुना। अंत में प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा और प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने बांसुरीवादक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.