पटना, दिसम्बर 7 -- पं. राजकुमार शुक्ल की 150वीं जयंती समारोह शृंखला के मौके पर रविवार को बापू टावर तथा पं. राजकुमार शुक्ल स्मारक न्यास के बैनर तले कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रख्यात विश्लेषक अरविंद मोहन ने कहा कि गांधीजी को चंपारण बुलाने वाले राजकुमार शुक्ल ने यह भाप लिया था कि किसानों की समस्या का समाधान हिंसा से खत्म नहीं किया जा सकता। उन्हें यह भी अंदाजा हो चुका था कि गांधीजी ने जिस प्रकार अहिंसा का प्रयोग कर दक्षिण अफ्रीका की समस्या खत्म किए हैं, कुछ वैसा ही यदि वे चंपारण में करते हैं तो समाधान हो सकता है। बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने कहा कि गांधीजी के सहयोगियों पर भी शोध करने की आवश्यकता है। बापू टावर इसमें यथासंभव मदद करेगा। प्रसिद्ध गांधीवादी लेखक भैरव लाल दास ने कहा चंपारण के कलक्टर जॉन बीम्स ने स्पष्ट कर दिया था क...