ग्वालियर, फरवरी 13 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में शुक्रवार को एक दुखद घटना हो गई। यहां कथा में पंडाल में बैठी उत्तर प्रदेश की 65 वर्षीय महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान इटावा निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। वह दो दिनों से डबरा के नवग्रह शक्ति पीठ पर कथा में शामिल हो रही थीं। जैसे ही वह पंडाल में अपनी जगह पर बैठीं, अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़ीं। पुष्पा देवी के रिश्तेदार संतोष सोनी ने बताया कि वे सुबह समय पर कथा स्थल पहुंच गए थे। अचेत होने के बाद परिजनों ने CPR देने की कोशिश की, लेकिन उनके मुंह से झाग निकलने लगा। उन्हें तुरंत कथा परिसर में बने अस्थायी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.