लखीमपुरखीरी, मई 29 -- गोला गोकर्णनाथ। प्रदेश व्यापी कार्यक्रम की कड़ी में संगठन सृजन अभियान के साथ-साथ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमाओं एवं चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए गोष्ठियों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने पंडित नेहरू के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में गोला के कैंप कार्यालय भारत भूषण कालोनी में कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर छोटी काशी गोला शंकर जी के मंदिर के निकट तीर्थ सरोवर पर स्थापित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जयकारा लगाए गए। फिर सीजीएन पीजी कॉलेज पहुंच पंडित जवाहरलाल नेहरू की दोनों प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, जिला प्रवक्ता अमित...