देहरादून, सितम्बर 25 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद और सेवा की प्रेरणा देता है। मंत्री जोशी ने कहा कि उपाध्याय जी के विचार आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं और उनकी नीति अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, भावना चौधरी, अमित कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.