रांची, फरवरी 4 -- रांची। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत गया स्टेशन का मेजर री-डेवलपमेंट कार्य होगा। इसके कारण दो ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस पांच फरवरी से 21 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग पूर्णिया कोर्ट-पटना-गया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, पैमार और बंधुआ होकर चलेगी। हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस पांच फरवरी से 21 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग गया, पटना, पूर्णिया कोर्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बंधुआ, पैमार, तिलैया, राजगीर, बख्तियारपुर होकर चलेगी। इसके अलावा पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पांच फरवरी से 21 मार्च तक जेनरेटर यान का एक कोच, एसएलआरडी का एक कोच, सामान्य श्रेणी चेयरकार के 13 कोच व एसी चेयर कार के तीन कोच मिलाकर 18 कोच जोड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.