औरैया, फरवरी 11 -- दिबियापुर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को दिबियापुर के नारायणी मंडपम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई। जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने को कहा। पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भी उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.