बहराइच, फरवरी 12 -- बहराइच, संवाददाता। शहर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के हाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा जिला महामंत्री डा. जीतेन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी रहे। जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन की शुरुआत की गई। मंच का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष प्रथम अमित शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर सुषमा चौधरी, उमाशंकर तिवारी, हेमा निगम, संजय राव, देवेंद्र कुमार...