रामगढ़, फरवरी 11 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मण्डल अध्यक्ष सुशांत पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को भाजपा नगर कार्यालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी विशेष रूप से उपस्थित थे। स्वागत भाषण और विषय प्रवेश कराते हुए नगर अध्यक्ष सुशांत पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में राष्ट्रवाद के प्रखरा हिमायती थे। आज उन्हीं के पथ पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री से राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ विकसित भारत 2047 संकल्प को साकार करने में लगे हुए हैं। उन्होंने सदा जीवन उच्च विचार को जिया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय करोड़ों भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.