हरदोई, फरवरी 11 -- हरदोई। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला पंचायत सभागार में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री विनोद पटेल और अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा इस दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्ष, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति पर आधारित एकात्म मानववाद का दर्शन देकर राजनीति को सेवा और नैतिकता से जोड़ा। उनका मानना था कि राष्ट्र की प्रगति व्यक्ति, समाज और प्रकृति के संतुलन से ही संभव है। क्षेत्रीय...