बेगुसराय, फरवरी 11 -- छौड़ाही। भाजपा दक्षिणी मंडल के तत्वावधान में बुधवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य सह एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने कहा कि पंडित जी संतुलित विचारों वाले व्यक्ति थे। वे समझते थे कि यह संविधान भारत की भावी पीढ़ियों के लिए बना है जिनसे भविष्य में देश संचालित होता रहेगा। भाजपा के जिला प्रवक्ता संजीव कुमार यादव ने कहा कि उनका सपना समाज के प्रति व्यक्ति का विकास करना था। आज की भावी युवा पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन पर चलने की जरूरत है। मौके पर मंडल महामंत्री अतुल गुप्ता, अवधेश कुमार, मंत्री कपिल चौरसिया, सूचित पासवान, जीवछ यादव, अशोक कुमार, इन्द्रजीत कुमार, रामबली पासवान आदि कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के तस्वीर प...