बोकारो, मई 28 -- गोमिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पंकज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की परिकल्पना करने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने आजादी के बाद देश को एकजुट रखते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और योजनाबद्ध आर्थिक विकास की नींव रखी। कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी का योगदान अमिट है। उनके आदर्श आज भी देश को दिशा देने का काम कर रहे हैं।आगे कहा कि नेहरू बच्चों से विशेष लगाव रखते थे और बच्चों को देश का भविष्य मानते थे, इसलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.